Republic day essay in Hindi: भारतीय गणतंत्र दिवस पर लेख।
गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है। इस राष्ट्रीय पर्व के दिन बड़े तैयारी के साथ भारत के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विभिन्न भागो में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। भारत माता के चरणों में श्रद्धा के फूल चढ़ाये जाते है और यह प्रतिज्ञा ली जाती है की सभी आपसी भेद-भाव को भूल कर देश की पूर्ण स्वाधीनता की रक्षा करेंगे।
गणतंत्र दिवस भारत में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को राष्ट्र ध्वज फहरा कर मनाया जाता है। यह दिन सभी भारतियों के जीवन में विशेष महत्व रखा है। 26 जनवरी 1950 भारतीय संविधान को लागु किया गया था। इसलिए इस दिन को सदैव स्मरण रखने के लिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस के दिन सभी भारतियों के लिए उमंग और उत्सव का दिन होता है। सभी लोग रंग-बिरंगे पोशाक पहनकर स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य विशेष स्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है। राष्ट्र गान को सम्मान पूर्वक एक साथ गया जाता है। अतिथिगण घषण देते है। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते है। स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई जाती है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरष्कृत किया जाता है।
जिस प्रकार स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले में प्रधान मंत्री के द्वारा ध्वजारोहण होता है, उसी प्रकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर राष्ट्रपति द्वारा झंडा फहराहा जाता है। इसके साथ ही परेड कार्यक्रम होती है। सैन्य शक्ति का प्रदर्शन होता है। संविधान लागु होने के दिन से लेकर अब तक हासिल की गयी उपलब्धियों की गणना की जाती है। और भविष्य में नए लक्ष्य की प्राप्ति का प्रण लेने का साथ इसका समापन होता है।
इसे भी पढ़े
- गणतंत्र दिवस की बधाई चित्र देखें
- सरस्वती पूजा की बधाई चित्र देखें
- मकर संक्रांति की बधाई चित्र देखें
- आयशा कपूर का जीवन परिचय
Tags:
ESSAY